नए संसद भवन का प्रधानमंत्री ने किया औचक निरीक्षण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार शाम को यहां नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री ने इमारत के अंदर एक घंटे से अधिक समय बिताया।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मोदी ने संसद के दोनों सदनों में प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्माण श्रमिकों के साथ भी बातचीत की। नए भवन के पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी।

अब इसका जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है। दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 2020 में 971 करोड़ रुपये में परियोजना का ठेका मिलने के बाद इमारत का निर्माण कर रही है। हालांकि, माना जाता है कि परियोजना की लागत अधिक हो गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.