After Header-1

सीएम बघेल ने कहा – विपक्ष को डराने धमकाने की नीति देश के लिए नुकसानदेह

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्षी दलों को डराने धमकाने की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीति देश के लिये नुकसानदेह साबित होगी।  बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। विरोधियों का दमन करने के लिए भाजपा सरकार किस स्तर पर जा सकती है,पूरा देश देख रहा है। देश अमृत महोत्सव मना रहा है और ऐसे में लोकतंत्र के गला घोटने की कार्यवाही और विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब न देते हुए उसे अयोग्य घोषित करना, उसे दबाना, डराना धमकाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा ‘‘हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है और इसकी आजादी के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानिया दी हैं, लम्बी लड़ाई लड़ी हैं। अगर लोकतंत्र पर आंच आयेगी तो हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है विपक्षी दलों के लोग भी इस घटना का विरोध कर रहें हैं। बघेल ने कहा कि  राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार से तीन सवाल पूछे थे जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला है।

गांधी देश के किसानों, मजदूरों, गरीबों, नौजवानों एवं महिलाओं की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा कर महंगाई, बेरोजगारी और समाज में खाईं को पाटने का प्रयास किया है। सवाल राहुल का नहीं है बल्कि देश का है। उन्होंने कहा कि पिछड़ो को लेकर भाजपा की सोच जगजाहिर है अगर भाजपा पिछड़ों की हितैषी है तो अब तक जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी। अभी तक यूपी के नगरीय निकाय चुनाव क्यों नहीं कराये गये।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.