After Header-1

उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

टोक्यो। उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री तट पर जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। एजेंसी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने मिसाइल दक्षिण कोरिया-अमेरिका फ्रीडम शील्ड अभ्यास के बीच दागी। जिसे प्योंगयांग ने इसके खिलाफ आक्रामकता के युद्ध की तैयारी के रूप दिया।

उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों और अन्य साझा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए जापान में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की बैठक से कुछ ही घंटे पहले मिसाइल दागी गयी थी। जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.