After Header-1

जयशंकर ने ‘गोल्डन हवेली’ का उद्घाटन किया

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत के जी20 अध्यक्षता वर्ष में देश ‘‘विश्व को तैयार’’ कर रहा है और विश्व‘‘भारत को तैयार’’ कर रहा है। जयशंकर ने ‘गोल्डन हवेली’ का उद्घाटन किया, जो चांदनी चौक में स्थित है।

300×600 ADS-2

इस हवेली का कायाकल्प भाजपा नेता विजय गोयल द्वारा कराया गया है। विदेश मंत्री जयशंकर हवेली में एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके और हवेली के तीनों तलों पर जाकर बारीकी से कमरों को देखा। उन्होंने हवेली में बैठकर कत्थक की प्रस्तुति एवं चांदनी चौक के स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।
उन्होंने बताया कि हवेली के संरक्षण कार्य के दौरान सबसे बड़ी चुनौती इसके मूल स्वरूप को बरकरार रखना था, क्योंकि हवेली अपने अधिक वजन के कारण नीचे झुक रही थी। गोयल ‘हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन’ के अध्यक्ष भी हैं। गोयल ने कहा, ‘‘यह हवेली प्रसिद्ध जौहरी बाजार दरीबा और किनारी बाजार के करीब है। यदि आप हवेली की छत पर जाते हैं, तो आप जामा मस्जिद, लाल किला, गौरीशंकर मंदिर, जैन मंदिर और गुरुद्वारा शीशगंज देख सकते हैं।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.