आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त

नयीदिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दोनों की कैबिनेट में नियुक्ति करने के लिए उपराज्यपाल को नाम भेजे थे। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने भी दोनों के नामों को मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किया है।

इसके साथ ही दोनों के इस्तीफे के बाद पार्टी ने आतिशी और सौरभ को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। वहीं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के पदों की जिम्मेदारी को अब तक मंत्री राज कुमार आनंद और कैलाश गहलोत संभाल रहे थे। कैलाश गहलोत को वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

राज कुमार आनंद को पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आतिशी और सौरभ बता दें कि सौरभ भारद्वार वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। अब ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ को कैबिनेट मंत्री का पद सौंपा गया है। इससे पहले वो दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके है। वो आम आदमी पार्टी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री पद संभाल चुके है। आतिशी कालकाजी से विधायक है। वो मनीष सिसोदिया की शिक्षा टीम की अहम सदस्य है।

पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि इन चुनावों में उन्हें भाजपा उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है।

उन्हें सीबीआई की टीम ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने वर्ष 2022 में मई के महीने में धनशोदन के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वो तिहाड़ जेल में है।

Leave a Reply