मयंक अग्रवाल शेष भारत की संभालेंगे कमान

मुंबई। कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज और कप्तान मयंक अग्रवाल एक मार्च से होने वाले ईरानी कप मैच में शेष भारत की कमान संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

शेष भारत टीम ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम पर रणजी ट्रॉफी 2021-22 चैंपियन मध्य प्रदेश का सामना करेगी। यह मुकाबला पहले इंदौर में होने वाला था लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर स्थानांतरित होने के कारण ईरानी कप को ग्वालियर ले जाना पड़ा।

शाह ने बताया कि सरफराज खान अपनी बायीं छोटी उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं थे। अखिल भारतीय चयन समिति ने उनके प्रतिस्थापन के रूप में बाबा इंद्रजीत को स्क्वाड में शामिल किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.