After Header-1

विशाल आभार रैली का आयोजन 

किच्छा: युवा भाजपा नेता दिव्यांश लूथरा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा किच्छा नगर अध्यक्ष बनने पर आज शहर में विशाल जन आभार रैली का आयोजन किया गया।

आभार रोड शो में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इंद्रा गांधी खेल मैदान से शुरू कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आवास विकास कार्यालय तक संचालित रोड शो का जगह जगह व्यापारियों, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियो ने स्वागत किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले दिव्यांश लूथरा विगत विधानसभा चुनाव में युवाओं के साथ अपनी सक्रियता का बखूबी निर्वहन किया, पार्टी के प्रति निस्वार्थ सेवा व समर्पण को देखते हुए पार्टी ने दिव्यांश लूथरा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा किच्छा नगर का अध्यक्ष बनाया है! दिव्यांश लूथरा को युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बनने से युवाओ में खास उत्साह देखने को मिल रहा है! पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिव्यांश को बधाई देते हुए अपनी ऊर्जा जनता की सेवा में लगाने व पार्टी को मजबूत करने की शुभकामनाएं दी!
दिव्यांश लूथरा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा, युवा मोर्चा किच्छा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना का आभार जताया ।
रोड शो कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत मिश्रा, रिंकू लूथरा, सभासद संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, प्रकाश पंत, महेंद्र पाल, अमित गुप्ता, अंकुर पपनेजा, गुंजन नारंग, विशु अरोरा, विधु अरोरा, गुंजन मदान, अमन मदान, विशाल मदान, विशाल गुप्ता, डिंपी अरोरा, अतुल सिंह,सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र शर्मा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, राकेश गुप्ता, नितिन फुटेला, धनीराम, रज्जी कोली, मुकेश कोली, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, भूपेंद्र पाठक, विनोद कोली, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, उमेश पाल, गगनदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह जिंदू, नवजोत सिंह, पूरन भट, अंशुल गंगवार, उमेश पाल ,राकेश गुप्ता ,मूलचंद राठौर ,कुलदीप बग्गा ,हरी सक्सेना ,शरीफ मलिक ,सुरेंद्र चौधरी ,मुन्ना पाठक ,प्रेम कुमार, सुरेश कुमार ,सुनील पांडे ,राजकुमार कोहली ,रमन कोहली ,नीरज खुग्गर, प्रकाश अरोरा, विवेक राय ,शरण संधू ,सचिन चावला ,राजीव सक्सेना, राजेश कश्यप ,अमरीक सिंह मंड , आरती दुबे, ज्योति जड़िया, सेल शुक्ला, रीता पांडे ,मधु गुप्ता ,जसवीर देवी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.