After Header-1

प्रिस्टीन केयर ने पूर्वी भारत में किया विस्तार

नयी दिल्ली।हेल्थकेयर सेंकडरी सर्जरी प्रदाता प्रिस्टीन केयर ने पूर्वी भारत में अपना विस्तार करते हुये 60 से ज्यादा अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, राँची, गुवाहाटी और सिलिगुड़ी में 50 क्लिनिक लॉन्च किए हैं। पूर्वी क्षेत्र में 100 से ज्यादा सर्जंन के साथ कंपनी पिछले साल 1 लाख से ज्यादा मरीजों को परामर्श प्रदान कर चुकी है।

कंपनी का उद्देश्य साल के अंत तक और ज्यादा शहरों में विस्तार करते हुए अपनी पहुँच को दोगुना करना है। प्रिस्टीन केयर 15 से ज्यादा सर्जिकल श्रेणियों में काम करता है, जिनमें सामान्य सर्जरी, आफ्थेल्मोलॉजी, ईएनटी, यूरोलॉजी, गायनेकोलॉजी आदि हैं।

यह आईवीएफ,हेयर ट्रांसप्लांट और बैरियाट्रिक्स में विस्तार करने की योजना में है। प्रिस्टीन केयर के मरीज पर केंद्रित दृष्टिकोण ने खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आवश्यक सर्जिकल केयर प्राप्त करना आसान बना दिया है।

कंपनी के सह संस्थापक हरसिमरबीर सिंह ने कहा ‘‘ पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सेकंडरी हेल्थकेयर सेवाओं की मांग में स्थिर रूप से वृद्धि हो रही है। हमारी विस्तार योजना बेहतरीन सर्जिकल केयर प्रदान करने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है।

इसके साथ ही हमने पिछले तीन सालों में क्लिनिकल और नॉन-क्लिनिकल क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा नौकरियों का सृजन किया है। हम हेल्थकेयर सेवाओं को मजबूत करते रहेंगे और क्षेत्र में आधुनिक इलाज एवं टेक्नॉलॉजी प्रस्तुत करेंगे।

कंपनी नई सर्जिकल टेक्नॉलॉजी, जैसे एडवांस्ड लेजÞर, लैपरोस्कोपी, माईक्रोडिब्राईडर्स, लेसिक आदि की मदद से हॉस्पिटल्स और क्लिनिक्स सहित मौजूदा हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी परिवर्तन ला रही है।

प्रिस्टीन केयर ने अपना इन-हाउस क्लाउड-बेस्ड प्रोप्रायटरी टेक ईएमआर (इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स) अपनाया है, जिसे प्रिस्टीन केयर के 99 प्रतिशत डॉक्टर अपना चुके हैं। वर्तमान में प्रिस्टीन केयर एंड-टू-एंड मरीज-केंद्रित सेवाएं प्रदान करता है, और देश में 42 से ज्यादा शहरों में 400 से ज्यादा सर्जंन को डिजिटल रूप से समर्थ बनाता है।

कंपनी 100,000 मरीजों का इलाज करते हुए 1.5.5 लाख से ज्यादा मरीजों के साथ बातचीत कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.