After Header-1

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक जवान शहीद, तीन जख्मी

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में श्रद्धांजलि समोह के दौरान आंधी के कारण टेंट में करंट फैल गया और इस घटना में वहां कार्य कर रहे सेना के एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवान 11 जम्मू कश्मीर लाइट इनफ्रेंटी के हैं।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डी.एस. पटवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि आज शाम लगभग 4:30 बजे थाना कोतवाली उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत, ज्ञानसू स्थित शहीद स्मारक में 11 जम्मू कश्मीर लाइट इनफ्रेंटी बटालियन के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया।

आंधी-तूफान के कारण टेंट के लोहे का पाईप से बिजली का तार छू गया और करंट लगने से राईफल मैन करन सिंह (22) की मृत्यु हो गयी। सिंह जम्मू-कश्मीर के ग्राम चुनेरा, पोस्ट माणा, तहसील महनपुर, जिला कठूवा के निवासी थे। श्री पटवाल ने बताया कि इस हादसे में 03 अन्य जवान गणेश ( 23), पवन कुमार ( 22) और विशाल शर्मा ( 20) जख्मी हो गए। तीनों जख्मी जवान जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीनों जवानों का गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.