After Header-1

अमेरिका में गोलीबारी, छह लोगो की मौत, हिरासत में संदिग्ध

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के एक ग्रामीण कस्बे में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मिसिसिपी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।टेट काउंटी शेरिफ ने कहा कि शूटर ने टेनेसी के मेम्फिस से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित अर्काबुटला में विभिन्न स्थानों पर पीड़ितो को शुक्रवार को मार डाला।

मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने शुक्रवार दोपहर एक बयान में कहा कि उन्हें टेट काउंटी में हुई गोलीबारी की श्रृंखला के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा,‘‘जिम्मेदार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। इस समय, हम मानते हैं कि उसने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया। उसका मकसद अभी तक ज्ञात नहीं है।

गवर्नर के अनुसार, मिसिसिपी ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन को जांच में सहायता करने के लिए कहा गया है। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल अब तक अमेरिका में बंदूक हिंसा में 5,500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.