After Header-1

इंफाल : अभिनेत्री सनी लियोनी का फैशन शो रद्द

इम्फाल।  इंफाल के हप्ता कांगजीबंग में शनिवार को शक्तिशाली हथगोला विस्फोट हो गया, जहां रविवार को एक फैशन शो आयोजित किया जाना था, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोनी मौजूद रहने वाली थीं, पुलिस ने विस्फोट की जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है, इंफाल पूर्वी जिले के उपायुक्त ने हप्ता कांगजीबंग में फैशन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जारी अनुमति को रद्द कर दिया है।

अधिकारी ने उपायुक्त के आदेश के हवाले से कहा, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए फैशन शो की अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।

शनिवार सुबह हप्ता कांगजीबंग में शक्तिशाली हथगोला फटा। पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, उन्होंने कहा कि उन्हें विस्फोट के पीछे अंडरग्राउंड आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह है।

धमाका रविवार के फैशन शो के आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अभी तक किसी उग्रवादी संगठन या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पोरोमपत थाने में मामला दर्ज किया गया है।मणिपुर के हथकरघा, खादी उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो की योजना बनाई गई थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.