सोमवार तक बजट भुगतान सुनिश्चित करें: हरि चंद्र सेमवाल

देहरादून । उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने निर्देश दिए हैं कि माता समिति का बजट भुगतान सोमवार तक सुनिश्चित किया जाए ।

अनुपूरक पोषाहार की धनराशि बीते 28 जनवरी को लिमिट तय करते हुए जारी कर दी गई थी, किंतु अभी तक धनराशि समस्त परियोजनाओं में संबंधित माता समिति को जारी नहीं की गई है। इसका संज्ञान लेते हुए सचिव हरि चंद्र सेमवाल द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सोमवार 12 बजे तक संपूर्ण धनराशि का भुगतान समस्त परियोजनाओं की माता समितियों को सुनिश्चित कर दिया जाए तथा विलंब होने की स्थिति में अपना स्पष्टीकरण सोमवार को 12 बजे तक निदेशालय को प्रेषित किया जाए ।

उन्होंने कहा है कि यदि सोमवार तक भुगतान की कार्यवाही नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि भुगतान में विलंब के कारण भारत सरकार से अनुपूरक पोषाहार की आगामी धनराशि भी प्राप्त नहीं हो पा रही है। लिहाजा इस मामले को गंभीरता से लिया जाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.