After Header-1

कैंसर पीड़ति पुलिसकर्मी को जीवन रक्षा निधि से दिए 34 लाख

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत एक कार्मिक को घातक कैंसर रोग से ग्रस्त होने के कारण उपचार के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने जीवन रक्षा निधि से कुल 34 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की है।

 कुमार ने बताया कि रामनगर स्थित आईआरबी प्रथम में नियुक्त अपर गुलनायक जगदीश चन्द्र भट्ट अन्तिम स्टेज के कैंसर रोग से ग्रसित हैं। हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रान्ट, देहरादून में उनका उपचार कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया की  भट्ट की 04 चरण इम्युनोथेरेपी कराई जानी थी, जिसमें एक चरण में 8 लाख 73 हजार का खर्च आ रहा था। उनके द्वारा पुलिस मुख्यालय से जीवन रक्षक निधि हेतु अनुरोध किया गया।

उन्होंने बताया की यह गंभीर समस्या पता चलते ही, इम्युनोथेरेपी कराये जाने हेतु जीवन रक्षक निधि के अन्तर्गत त्वरित सहायता प्रदान करते हुये कुल 04 इम्युनोथेरेपी कराये जाने हेतु चार किश्तों में कुल 34 लाख 96 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई। डीजीपी ने बताया कि आज इम्युनोथेरेपी के चौथे चरण हेतु 8 लाख 73 हजार की अंतिम किश्त जारी की गई है।

उन्होंने पीड़ति के हवाले से बताया कि इम्युनोथेरेपी कराये जाने के उपरान्त उन्हें अत्यधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है और वे निरन्तर स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।  कुमार ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी स्वयं अथवा अपने माता-पिता, सास-ससुर, अविवाहित पुत्र/पुत्री (कोई आयु सीमा नहीं), जो उन पर पूर्णत: आश्रित हों उपचार हेतु इस निधि का उपयोग कर सकते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.