After Header-1

भारत जोड़ो यात्रा : हिमाचल में 23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल

शिमला । भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हिमाचल में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 23 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा होगी। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे से नीलवाह से होगी। इसके बाद काठगढ़ में एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।

राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान प्रदेश के तमाम नेता और कार्यकर्ता उनके साथ-साथ चलेंगे। इस दौरान भारी जनसमूह भी राहुल गांधी को देखने और उनसे मिलने के लिए उमड़ने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाली इस यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इंदौरा पहुंच चुकी हैं, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री समेत तमाम सरकार अब कांगड़ा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी का हिमाचल पड़ाव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की इस यात्रा को समूचे देश में पूरा समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि लोग केंद्र सरकार के झूठे वादों को समझ चुके हैं। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। साथ ही 15 लाख रुपए खाते में आने की बात भी झूठी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लोग अब समझ चुके हैं कि केंद्र में सरकार सिर्फ नारे देने वाली बनकर रह गई है, जबकि लोगों की समस्या के समाधान का कोई भी प्रयास अभी तक नहीं हो पाया है।

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव को जश्र के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता संभाले अभी एक महीना ही गुजरा है और कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना शुरू कर दिया है। ओल्ड पेंशन योजना को बहाल किया गया है और इससे एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.