महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य डॉ सुधीर निलंबित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य डॉ सुधीर तांबे को निलंबित कर उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर ने बताया कि तांबे के निलंबन और उनके खिलाफ जांच की कार्रवाई की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में डॉ तांबे ने पार्टी से टिकट मिलने के बावजूद पर्चा नही भरा जिससे पार्टी की किरकिरी हुई थी।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सुधीर तांबे ने द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव की दौड़ से हटने की घोषणा की थी। तांबे ने कहा था कि उनका बेटा वर्तमान में उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने यह एलान तब किया था जबकि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। महाराष्ट्र में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 30 जनवरी को होंगे। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.