जोशीमठ में भगवान नृसिंह यज्ञ का आयोजन , डा धन सिंह -महेन्द्र भट्ट हुए शामिल 

जोशीमठ । उत्तराखंड के जोशीमठ में देव पुजाई समिति और व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान नृसिंह मंदिर में नृसिंह यज्ञ का आयोजन किया गया।

बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी पंडित भुवन चंद्र उनियाल ने बताया जोशीमठ गांव क्षेत्र की देव पुजाई समिति और व्यापार संघ जोशीमठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नृसिंह यज्ञ में भगवान नृसिंह से जोशीमठ में आयी भू-धंसाव की घटना को रोकने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ,कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट समेत भाजपा के अन्य नेता भी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.