सांसद चौधरी के निधन पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालंधर में दिवंगत सांसद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी ने बाद में शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया “श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता,एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजÞबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जन सेवा को समर्पित किया। शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

श्री खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा “हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

श्रीमती वाड्रा ने कहा “जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा।संतोख सिंह  कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.