14 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिल्ली सरकार देगी 1-1 करोड़ की सम्मान राशि

नयी दिल्ली । दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 14 कोरोना योद्धा के परिवारों को 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि देगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में ग्रुप आफ मिनिस्टर्स की बैठक में शुक्रवार को इसे मंजूरी दी गई।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दियो उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है।

बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी एक भयानक संकट थो इस संकट ने सभी के मन में डर भय पैदा कर दिया था लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम कियो डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लड़ने का काम किय।

उन्होंने कहा कि हमारे कोरोना योद्धाओं ने लोगों की सेवा करते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं की और खुद संक्रमित होकर शहीद हो गऐ दिल्ली और देश कोरोना योद्धाओं के इस बलिदान को भूलेगा नहीं ।उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की ये योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को ये आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा हर जरुरत में उनके साथ है। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा 59 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि मिल चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.