23 नई टाउनशिप के लिए 23 स्थान चिन्हित : अग्रवाल

देहरादून । वित्त शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य में चिन्हित नए प्रस्तावित टाउनशिप डेवलपमेंट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 23 टाउनशिप के लिए 23 स्थान चिन्हित किए गए हैं। जिनमें गढ़वाल मंडल में 12 और कुमाऊं में 11 शामिल है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति का गठन किया गया है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि दोनों मंडलों से 15 लोकेशन को प्राथमिकता के रूप से उपयुक्त पाया गया है। उन्होंने कहा कि इन 15 में से भी प्रथम चरण में 10 स्थानों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 10 लोकेशन में डोईवाला टाउन के समीप, सहसपुर छरबा, आर्ककेडिया, गोचर हवाई पट्टी के समीप, रामनगर शहर, हल्द्वानी गौलापार के समीप, नैनी सैनी एयरपोर्ट के समीप पिथौरागढ़ में, पराग फार्म किच्छा उधमसिंह नगर, रुद्रपुर शहर के समीप, काशीपुर शहर के समीप शामिल है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि 10 लोकेशन में टाउनशिप की वित्तीय और व्यवहारिक व्यवस्था किए जाने के लिए नियोजन विभाग द्वारा मैकेंजी संस्था नियुक्त की गई है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मैकेंजी संस्था द्वारा तकनीकी सलाहकार फर्म की नियुक्ति जल्द की जाए।

जिससे उक्त क्षेत्रों में टाउनशिप विकास किए जाने हेतु कार्य योजना तैयार की जाए। इस मौके पर सचिव, आवास, एस एन पांडेय, निदेशक शहरी विकास, नवनीत पांडेय, संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुमका, चीफ टाउन प्लानर एसएम श्रीवास्तव व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.