बर्ड फ्लू का कहर : एक लाख मुर्गियों को मारेगा जापान

टोक्यो। बर्ड फ्लू के नए प्रकोप के कारण जापान के मियाजाकी प्रांत में दहशत का माहौल है। जापान कृषि मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा की करीब एक लाख मुर्गियां मारी जाय़गी।बर्ड फ्लू के नए प्रकोप का संदेह तब हुआ जब कावामिनामी शहर में अंडा फार्म के कर्मचारियों को मुर्गियां मृत मिलीं।

बाद में बर्ड फ्लू के नये वैरिएंट की पुष्टि की गयी। अधिकारियों ने प्रकोप वाले स्थानों के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन तथा साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे के बाहर मुर्गियों और अंडों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

एवियन इन्फ्लूएंजा का पहला मामला 2022 में पाया गया था

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रवासी पक्षी इस वर्ष सामान्य अवधि से पहले लौट आए हैं और संक्रमण पूरे क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा था।पहले से ही उच्च मुद्रास्फीति और खाद्य उत्पादों की बढ़ती कीमतों के कारण महंगे हुए अंडों की कीमत बर्ड फ्लू के बाद 29 साल के चरम पर पहुंच गई है। जापान में एवियन इन्फ्लूएंजा का पहला मामला अक्टूबर 2022 में पाया गया था। जापान के कृषि मंत्रालय के अनुसार बर्ड फ्लू के प्रसार के बीच गिरावट की शुरुआत के बाद से देश में रिकॉर्ड एक करोड़ 80 हजार मुर्गियां मारी गई हैं।

Leave a Reply