पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम करते हुये भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। शनिवार शाम को बालाकोट सेक्टर में तैनात सैनिकों ने सीमा बाड़ के आगे एक संदिग्ध गतिविधि देखी। आधिकारिक सूत्रों ने आज जानकारी दी। उन्होंने बाद में गोलीबारी शुरू कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.