After Header-1

गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

सागर द्वीप । गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से की है।  बनर्जी ने कहा कि तीर्थयात्रियों को सागर द्वीप तक आसानी से पहुंचने में मदद करने के लिए मुरी गंगा नदी पर एक पुल बनाने के उनके बार-बार के अनुरोध पर केंद्र ने कोई ध्यान नहीं दिया है। केंद्र सरकार कुंभ मेले के लिए भारी धनराशि प्रदान कर रही है। लेकिन वह गंगासागर मेले को कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रही है। यही कारण है कि मैं उनसे इसे राष्ट्रीय मेला घोषित करने का अनुरोध करूंगी, ताकि हमें कुछ निधि मिल सके।

मकर संक्रांति पर लाखों तीर्थयात्री इकट्ठा होते हैं

बनर्जी आठ से 16 जनवरी के बीच होने वाले आगामी गंगासागर मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सागर द्वीप पहुंचीं। मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों हिंदू तीर्थयात्री पवित्र गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों और बाहर से सागर द्वीप में इकट्ठा होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.