After Header-1

कंझावला मामला: पुलिस ने दी जानकारी, कहा- दोस्त के साथ थी पीड़िता

नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में नया खुलासा किया कि इस घटना के समय पीड़िता के साथ उसकी एक दोस्त भी थी जो मौके से फरार हो गयी। गौरतलब है कि 20 वर्षीय एक लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर टक्कर मारने और एक कार द्वारा घसीटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने हालांकि कहा कि उसकी दोस्त मौके से फरार हो गयी थी।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, पुलिस ने उसके दोस्त का पता लगा लिया है, जो घटना के समय पीड़तिा के साथ थी। दोस्त का बयान दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पहले कहा था कि कंझावला मामले की जांच में कई टीमों को लगाया गया है। अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है। टीमों ने वाहनों से साक्ष्य एकत्र किए जो सफल अभियोजन सुनिश्चित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी। इस मामले में कार पर सवार पांचों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  हुड्डा ने पहले कहा कि उनकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.