हीराबेन पंचतत्व में विलीन

गुजरात। हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो गईं। गांधीनगर स्थित मुक्तिधाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने मां हीरा बा को मुखाग्नि दी। पीएम मोदी मुखाग्नि देते वक्त काफी भावुक नजर आए।

इस दौरान पूरा परिवार मौजूद था। जानकारी के लिए आप को बता दे पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अहमदाबाद के अस्पताल यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में पीएम मोदी की मां हीराबेन ने आज यानी शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली।सांस संबंधी दिक्कतों की वजह से बुधवार को हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी ने मां हीराबेन के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
मां हीराबेन के अंतिम सफर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी है। पीएम मोदी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पीएम मोदी आज कोलकाता जाने वाले थे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। माना जा रहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.