हवाल बाग में किसान दिवस का आयोजन

देहरादीन। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाकृअनुप-वीपीकेएएस  अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवाल बाग में किसान दिवस का आयोजन किया गया। यह विशेष दिन किसानों के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हरसाल मनाया जाता है।इस अवसर पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति उपयोजना अखिल भारतीय मशरूम शोध परियोजना और एनएमएसएचई-2 के तहत गोद लिए गए गांवों के50  किसानों को प्याज और लहसुन की वैज्ञानिक खेती के महत्व और लाभों के बारे में प्रोत्साहित किया गया।मशरूम दिवस परम शरूम की खेती और इस के उत्पादों पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए।वैज्ञानिक कृषक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। ज्ञानिकों और किसानों ने खेती के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान साझा किया।किसानों ने खेती में अपने अनुभवों और समस्याओं को साझा किया और वैज्ञानिकों को नई तकनीकों को अपनाते हुए उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया।निदेशक, भाकृअनुप-वीपी के एएस ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।किसानों के बीच प्याज के पौधे और छोटे औज़ार वितरित किए गए।कार्यक्रम का संयोजन डॉ बीएम पांडेय,एनके हेडाऊ और के के मिश्रा ने किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.