विधायक इरफान सोलंकी पर दो एफआईआर दर्ज

कानपुर। जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने मऊ थाने में विधायक के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज की हैं। एक केस रंगदारी व दूसरा जमीन कब्जे से संबंधित है। केस में उनका भाई रिजवान, चाचा व अन्य साथी भी नामजद हैं।

जानकारी के मुताबिक अनवरगंज फूलवाली गली निवासी भाजपा कार्यकर्ता अकील अहमद खान ने रंगदारी का केस दर्ज कराया है। अकील के मुताबिक जिनको विधायक प्रताड़ित करते थे, वह उनकी मदद करते थे।

नजीर फातिमा के मामले में भी पैरवी कर रहे थे। इसलिए कुछ समय पहले विधायक, रिजवान सोलंकी व पार्षद मुरसलीन खां उर्फ भोलू व अन्य गुर्गों ने धमकाया था। उन्होंने धमकी दी थी कि मामले में न पड़ें।

आरोप है कि जेल जाने के बाद भी उनके गुर्गे धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि विधायक 14 दिसंबर को जेल से छूट जाएंगे तब वह उनको सबक सिखाएंगे। इन सभी के खिलाफ जाजमऊ थाने में केस दर्ज किया गया है।बेकनगंज कंघी मोहाल निवासी मोहम्मद नसीम आरिफ ने दूसरा केस दर्ज कराया है। इसमें बलवा, मारपीट, जमीन कब्जा करने की धाराएं लगाई गई हैं। नसीम का आरोप है कि विधायक इरफान सोलंकी ने उनकी 500 वर्ग गज जमीन कब्जा कर ली है।

Leave a Reply