एक्जिट पोल में गुजरात, हिमाचल में भाजपा को बढ़त, एमसीडी में आप आगे

नयी दिल्ली। एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात तथा हिमाचल में सत्ता में वापसी तथा दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के सत्तासीन होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। नवभारत ईटीजी के एक्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा को 34 से 42, कांग्रेस को 24 से 32 तथा अन्य को 01 से 03 और आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

जी-न्यूज बार्क के सर्वेंक्षण के अनुसार हिमाचल में भाजपा को 35 से 40, कांग्रेस को 20 से 25, आम आदमी पार्टी को 0 से 03 तथा अन्य को 1 से 05 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। न्यूज नेशन सीजीएस के एक्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 62, कांग्रेस को 5, आम आदमी पार्टी को एक और निर्दलीय तथा अन्य को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। टीवी 9 भारत वर्ष के अनुसार गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा को 125 से 130, कांग्रेस को 40 से 50, आम आदमी पार्टी 3 से 5 तथा अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक भारत पी-मार्क के एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42, आम आदमी पार्टी को 2 से 10 तथा अन्य को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। न्यूज नेशन के सर्वेक्षण में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 167, कांगेस को 04 और आम आदमी पार्टी को 11 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में न्यूज नेशन ने भाजपा को 99, कांग्रेस को 6 तथा आम आदमी पार्टी को 140 और निर्दलीय एवं अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सस माई इंडिया के एक्जिट पोल में दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। एक्जिट पोल के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 250 वार्डों में से आम अदमी पाटी्र को 149 से 171, भारतीय जनता पार्टी को 69 से 91, कांग्रेस को 3 से 7 तथा अन्य को 5 से 9 सीट मिलने का अनुमान है।

Leave a Reply