राजस्थान संकट : रमेश ने कहा, कांग्रेस को गहलोत और पायलट दोनों की जरुरत

खरगोन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के संवाददाताओं से चर्चा  करते हुए कहा कि राजस्थान में पार्टी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों की ही जरुरत है । रमेश ने  कहा कि संगठन को प्राथमिकता देते हुए ही राजस्थान संकट का हल निकाला जाएगा।

जयराम रमेश  इन दिनों राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सिलसिले में मध्यप्रदेश में हैं। उन्होंने कहा किगहलोत पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जबकि पायलट युवा साथी हैं, ऊर्जावान, लोकप्रिय और पढ़े-लिखे हैं। पार्टी का संगठन सर्वोपरि है। संगठन को प्राथमिकता देते हुए राजस्थान के संकट का हल निकाला जाएगा।

कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गहलोत के साक्षात्कार के संदर्भ में रमेश ने कहा कि उसमें कुछ अप्रत्याशित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पर ये स्पष्ट है कि कांग्रेस एक परिवार हैं। हमें गहलोत और  पायलट दोनों की जरुरत है।

इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी पार्टी में भय का माहौल नहीं है। कोई तानाशाही नहीं है, पार्टी में आलाकमान है, पर वो तानाशाही के आधार पर फैसला नहीं लेता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.