सिसोदिया ने कहा, केजरीवाल की हत्या के लिए तानाबाना बुन रही भाजपा

नयी दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता  और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात और निगम हारने की डर से बौखलाई भाजपा अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  केजरीवाल की हत्या के लिए तानाबाना बुन रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अरविन्द केजरीवाल को हत्या की धमकी दे रहे हैं। केजरीवाल को बदनाम करने की भाजपा की सारी साजिशें नाकाम हो गई तो अब उनकी हत्या के मंसूबे बनाने लगे है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुलेआम हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए और पूछताछ की जाये कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में क्या पता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनावों में आप को आपार जन समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा की हार निश्चित है। ऐसे में भाजपा के उपर हार का डर इस कदर हावी हो चुका है कि वह बौखला गई है।

भाजपा वालों ने इस चुनाव से पहले केजरीवाल को बदनाम करने की खूब साजिशें की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर हमला हो सकता है। यह बड़ा सवाल है कि  तिवारी को कैसे पता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिऐ इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे। उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे और मांग करते हैं कि  केजरीवाल को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसदी तिवारी को गिरफ्तार किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.