स्वागत नहीं कार्यकर्त्ताओं से संवाद : सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

देहरादून । भाजपा देहरादून महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा अपने पदभार ग्रहण करने के उपरांत महानगर देहरादून के समस्त 14 मण्डलों में कार्यकर्त्ता परिचय बैठक के क्रम् में आज राजपुर विधानसभा के अम्बेडकर नगर मण्ड़ल में परिचय बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक का आयोजन अम्बेडकर नगर मण्ड़ल के अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता, महामंत्री आरूण खरबंदा , विपिन खण्डूड़ी व समस्त मण्डल पदाधिकारी/कार्यकारिणी द्वारा हुआ।

*परिचय बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व वन्देमातरम् गायन के साथ हुआ। बैठक में सर्वप्रथम् परिचय के क्रम् में महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी व उपस्थित कार्यकर्ताऔं का परस्पर विस्तृत से परिचय व मण्डल अध्यक्ष जी द्वारा उनका मण्डल में पधारने पर हार्दिक अभिनन्दन भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने उदबोधन में सर्वप्रथम् बैठक में पधारे समस्त प्रदेश महानगर व मण्डल के पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया और कहा कि पार्टी में दायित्व परिवर्तन एक सहज प्रक्रिया है और पद कोई भी हो सबका एक ही है संगठन का विस्तार व भारत माता की सेवा और हमारे पास उस लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम् है राजनीति।

साथ ही उनहोंने महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए भाजपा संगठन शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया व सभी से एक साथ मिलकर आगे कार्य करने का आह्वान भी किया।

अग्रवाल ने कहा कि महानगर का मैं अध्यक्ष तो बना हूं पर मुझे उससे ज्यादा इस महानगर रूपी रथ का सारथी बनने में ज्यादा गर्व की अनुभूति प्रतीत हो रही है।

उन्हौंने कहा कि मेरे लिए स्वागत ज्यादा जरूरी नहीं अगर जरूरी है तो वह कार्यकर्त्ताओं से ‘संवाद सम्पर्क, ओर भाजपा संगठन को विस्तार करने की योजना।

संगठन के विस्तृत परिचय देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।

भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए।

अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है।

देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी।

आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।

बैठक के दौरान मण्डल में निवासरत प्रदेश/महानगर व मण्डल के सम्मानित समस्त पदाधिकारियौं/पार्षदगणों शक्तिकेन्द्र संयोजक/बुथ अध्यक्षौं में मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हरीश डोरा, रतन सिंह चौहान, आशीष नागरथ, विमला गौड़, अरूण खरबंदा, देवेन्द्र मोंटी, रोहन चंदेल, अनिता गर्ग, सविता ऑबरॉय, राजेश बडोनी, तृप्ता जाटव, सुनिल शर्मा, पवन माटा, पुनम् शर्मा, रितु मित्रा,हिमानी रावत, कमला रावत, मंचन बाला, विमला थपलियाल, निखिल, शुभम् जैन, पवन त्रिपाठी, वार्ड अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, लव अग्रवाल, भाग सिंह नेगी, पंकज भाटिया, मोहन जोशी, गिरीश आनंद, संजय कुमार, आदेश कुमार, अनूप गोयल, मीना कपुर, किरण सुन्द्रियाल, रईस खान् आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply