After Header-1

 रेड सी फिल्स फेस्टिवल में सम्मानित किये जायेंगे शाहरुख खान

नयी दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान का रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफ) में सम्मानित किया जायेगा। आईएफएफ ने यह घोषणा की। आईएफएफ ने कहा कि शाहरुख को फिल्म जगत में असाधारण योगदान के लिए मानद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शाहरुख को यह पुरस्कार जेद्दा में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में दिया जाएगा।

रेडसी आईएफएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद अल तुर्की ने कहा,” हम शाहरुख खान को सम्मानित कर बहुत प्रसन्न हैं। अपने शुरुआती फिल्मी सफर से उनके पास बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और आज दुनिया में काम कर रहे अभिनेताओं में किंग खान सबसे अधिक पहचान वाले अभिनेताओं में से एक हैं।” उन्होंने कहा,” फिल्म जगत में 30 वर्षों के बाद भी शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे कामयाब सुपरस्टार्स में से एक हैं और दुनिया भर में उनके प्रशंसक हैं।

हम जेद्दा में दिसंबर में उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं।” सम्मान को लेकर उत्साहित शाहरुख ने कहा,” रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार मिलने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सऊदी में अपने प्रशंसकों के बीच होना बेहद शानदार है और इस क्षेत्र में मेरी फिल्मों को हमेशा बड़ा समर्थन मिला है। मैं इस क्षेत्र की प्रतिभा का जश्न मनाने और इस रोमांचक फिल्म समुदाय का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले शाहरुख के नाम ढेरों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.