After Header-1

इंडोनेशिया में भूकंप, 46 लोगों की मौत ,700 से ज्यादा घायल

300×250 ADS-1

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में आज भूकंप से 46 लोगों की मौत हो गई जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 5.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप से इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शहर के तमाम इमारते पूरी तरीके से हिल गई हैं। भारतीय समय अनुसार यह भूकंप 7:07 पर आया है। इसकी गहराई 20 किलोमीटर जमीन के भीतर बताई जा रही है।

300×600 ADS-2

सरकारी अधिकारी हरमन सुहरमन ने बताया कि क्षेत्र के एक अस्पताल में 44 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों को सुरक्षा के लिए सड़कों पर चले जाने को कहा गया है।

लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकले। कई घरों को तो खाली भी करा लिया गया है। आपको बता दें कि इस द्वीप समूह पर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। लेकिन जकार्ता में भी यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं वह कहीं ना कहीं चिंता की बात है। भारत में भी हाल के दिनों में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.