तमिलनाडु के तटीय जिलों में बारिश के आसार

चेन्नई। तमिलनाडु के तटीय जिलों में 20 नवंबर से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि खाड़ी क्षेत्रों में चक्रवातीय तूफान आने का अनुमान है, जिससे अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान जताया गया है और धीरे-धीरे 18 नवंबर के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर हवा का दवाब बन रहा है।

इसका प्रभाव अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार को 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के अनुमान है।

इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं और श्रीलंका तट पर 19 नवंबर को तथा तमिलनाडु, केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी तटों पर 20 नवंबर को 40-45 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

Leave a Reply