गुजरात चुनाव : भाजपा की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन

नयी दिल्ली। गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 और 10 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन किया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नाम भी तय हो सकते हैं।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटील भी मौजूद रहेंगे। गुजरात में भाजपा लगभग 27 वर्षों से सत्ता में है। इस बार पार्टी एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए लगातार मंथन कर रही है।

गुजरात में 27 वर्षों से सत्ता में है भाजपा

गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। भाजपा के लिए इस बार सत्ता में वापसी एक बड़ी चुनौती है। हर हाल में भाजपा सत्ता में वापसी करना चाहती है। भाजपा के लिए गुजरात में सत्ता वापसी एक प्रतिष्ठा का भी प्रश्न है क्योंकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों गुजरात से आते हैं। गुजरात में भाजपा को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बड़ी चुनौती मिल रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल लगातार आपके प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी अब गुजरात चुनाव को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply