पुर्तगाल के पकड़ी गयी सनफिश का वजन विश्व रिकार्ड

लिसबन। पुर्तगाल पिछले साल के दिसंबर माह में पकड़ी गयी सनफिश के अब तक का सबसे बड़ा और भारी माना गया है। इसके एलान से ही इस मछली के नाम पर एक विश्वरिकार्ड कायम हो गया है। इस मछली को फेयाल द्वीप के करीब सतह पर पाया गया था। इतने बड़े आकार की मछली का वजन लेना आसान नहीं था।

इस काम को पूरा करने के लिए फॉर्क लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ा था। जिसके बाद यह पता चला था कि इसका वास्तविक वजन 6049 पौंड है। आकार में यह मछली 11 फीट नौ ईंच लंबी और दस फीट सात ईंच चौड़ी थी। अटलांटिक नेचुरालिस्ट एसोसियेशन ने इसके नाम पर विश्व रिकार्ड होने का एलान अब कर दिया है।

इसके पहले 978 पौंड की मछली को इस प्रजाति का सबसे भारी माना गया था। इस मछली के पकड़े जाने पर शोध दल ने उसके सर पर चोट का एक निशान भी देखा था। जिससे यह माना गया था कि शायद यह किसी नाव के निचले हिस्से से लगी चोट है।

इस पर ज्यादा जानकारी मिलने के पहले ही इस विशाल आकार के मछली की मौत हो गयी थी। मरने के बाद भी शोध दल ने इसके सारे आंकड़े एकत्रित किये थे और पास के एक पार्क में उसे दफनाया गया था। पता चला है कि बड़े आकार की मछलियों में इस सनफिश प्रजाति की हड्डियां सबसे भारी होती हैं।

मछली का वजन समझने के लिए एक क्रेन वाले तराजू का इस्तेमाल करना पड़ा था। फॉर्कलिफ्ट से उसे चंद मिनटों के लिए उठाया गया था ताकि वजन लेने का यह काम पूरा किया जा सके। शोध के लिए इस मछली के कोष के हिस्से भी एकत्रित किये गये थे। उस आधार पर मछली के डीएनए की जांच भी की गयी थी। जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ था कि सनफिश की दरअसल दो अलग अलग प्रजातियां होती हैं।

Leave a Reply