भूस्खलन: महिला की मौत,एक दर्जन घायल

देहरादून। चमोली के पैनगड़ में कल देररात भूस्खलन होने से तीन मकानों को भारी क्षति पहुंची है।जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है।दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिए गए हैं।

नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों में मलवा आ गया है जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की सम्भावना है।उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया। घटनास्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमे पांच लोग दबे हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत है। दो घायलों को पूर्व में ही अस्पताल भेज दिया गया है। एक महिला की मृत्यु हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.