खड़गे के हाथ में कांग्रेस की कमान

नयी दिल्ली।  मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज हुई है। मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के खाते में सिर्फ 1072 वोट गए। 416 वोट अमान्य हो गए।

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को ही वोटिंग में फुल 9385 डेलिगेट्स ने अपने वोट डाले थे। 24 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। पहले से ही मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था क्योंकि उनके पक्ष में लगातार कई कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने समर्थन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.