देहरादून। चीड़वासा के पास एक स्थानीय व्यक्ति पहाड़ के मलवे की चपेट में मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति वहां खच्चर चलाने का काम करता था तथा वही पर तिरपाल इत्यादि से वैकल्पिक व्यवस्था कर के वही रहा करता था।
सुबह अचानक ऊपर से पत्थर गिरने पर वह पथरों की चपेट में आ गया ,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
SDRF टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को गौरीकुंड पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक धनबीर पुत्र शान्तु लाल, उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम कंडाल, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।
27 शवों को कैरावास से निकाल लिया गया
शवों को नीचे लाने व परिजनों के सुपर्द करने की प्रक्रिया लगातार गतिमान है, जिस क्रम में आज उत्तरकाशी, डोकरानी बेस कैम्प से 05 अन्य शवों को मातली हेलीपैड पहुँचा दिया गया है जहाँ परिजनों द्वारा शवों की पहचान कर ली गयी है। जिला चिकित्सालय में आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शवो को परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।