टी20 में एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार

तिरुवनन्तपुरम। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। सूर्यकुमार ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

वह इस साल 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाकर शिखर धवन (2018) के 689 रन के पहाड़ को पार कर चुके हैं। सूर्यकुमार ने कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली और तीन ओवर शेष रहते भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया।

उन्होंने पारी की शुरुआत में दो छक्कों के साथ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रिजनान ने 2021 में 42 छक्के जड़े थे, जबकि 2022 में सूर्यकुमार अब तक 45 छक्के लगा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.