गैर- स्थानीय मजदूरों को आतंकवादियों ने मारी गोली

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम अज्ञात आतंकवादियों ने दो गैर- स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी जिससे वे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम खरपोरा रत्नीपोरा में मजदूरों पर गोलीबारी की। गोली लगने से दो मजदूर घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। घायलों की पहचान बिहार निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में की गयी है।

अप्रैल में भी आतंकवादियों ने मजदूरों को गोली मारकर दिया था घायल

इससे पहले अप्रैल में भी आतंकवादियों ने श्रीनगर के नौगाम इलाके में दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने बताया था कि आतंकवादियों ने नौगाम के सुथसू कलां इलाके में दो प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाईं थीं। दोनों की पहचान पश्चिम बंगाल के नजमुल-इस्लाम और अनिकुल-इस्लाम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया था कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.