अंकिता हत्याकांड : लोगों में गम व गुस्सा बरकरार

देहरादून। अंकिता हत्याकांड को लेकर में लोगों में गम व गुस्सा बरकरार है। विभिन्न संगठनों के लोग सुबह बदरीनाथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान अंकिता के पिता भी धरनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों से जाम खोलने की अपील की। लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं है। वहीं, लोगो ने पुलिस पर परिजनों पर दबाव डालने का आरोप लगाया। उधर, रुद्रप्रयाग के खांकरा से भी लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।

पुलिस प्रशासन ने अंकिता के पिता वीरेन्‍द्र  सिंह भंडारी से बात की, लेकिन उनकी वार्ता विफल रही। वहीं अंकिता के पिता ने लोगों से अपील की वह प्रदर्शन के दौरान सड़कें जाम न करें। इस दौरान उन्‍होंने भीड़ से पूछा कि क्‍या किया जाए तो लोगों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चार मांगे रखीं। उन्‍होंने कहा कि अंकिता की फाइनल पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। आरोपितों को फांसी दी जाए। अंकिता के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.