पूर्व सीएम के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरें प्रचारित करने पर भाजपा पदाधिकारी मिले DGP उत्तराखंड से, की शिकायत दर्ज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिलकर एक लिखित शिकायत दी।

इस शिकायत में उन लोगों के ख़िलाफ़ कठोर क़ानूनी कार्यवाही के लिए कहा गया जिन लोगों ने हाल में ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ पोर्टल पर झूठी व भ्रामक खबरें चला कर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दुराग्रह से झूठी अफवाह फैलाकर कर उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का कुकृत्य किया है।

पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया गया कि इस तरह किसी भी राजनैतिक व समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति की प्रतिष्ठा व छवि को धूमिल करने के लिए झूठी व बिना आधार की खबरो को सोशल मिडिया में चलाने वालो पर कठोर से कठोर कानून की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जाय।

ऐसे लोगो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व कुछ सामाजिक व्यक्तियों द्वारा भी व्यक्तिगत रूप से विभिन्न धाराओं में FRI दर्ज कराई जाएगी।

इस प्रतिनिधि मंडल में सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून , ब्रिज भूषण गैरोला विधायक डोईवाला , शमशेर पुंडीर जिलाध्यक्ष जिला देहरादून , पृथ्वी राज चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा , सतेन्द्र सिंह नेगी महानगर महामंत्री , इतवार सिंह रमोला महानगर उपाध्यक्ष , राजेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति , जितेन्द्र रावत मोनी पूर्व राज्यमंत्री , प्रदीप नेगी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा , पंकज मैसौंन व्य्वासिक प्रकोष्ठ महानगर , भाजपा बालावाला मंडल अध्यक्ष  अशोक राज पंवार ,  राजेंद्र मनवाल,  विनय कंडवाल , श्री राज कुमार , श्रीमती पुष्पा बर्थवाल महामंत्री महिला मोर्चा महानगर , पुष्पा प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply