तेलंगाना: भाजपा विधायक राजा सिंह गिरफ्तार

हैदराबाद । तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में समुदायविशेष के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि समुदाय के सदस्यों द्वारा पुराने शहर के कई पुलिस थानों में विरोध प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने विधायक को हिरासत में ले लिया।
श्री सिंह ने वीडियो पोस्ट में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शहर में हाल के शो के बारे में भी संदर्भ दिया था। पुलिस ने विधायक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.