पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को 12.55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। जनपद में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गयी।

इसका केन्द्र बागेश्वर का तेजम तहसील माना जा रहा है। साथ ही इसकी गहराई पांच किमी बतायी गयी है। पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र के अनुसार मुनस्यारी में इसकी तीव्रता अधिक रही। फिलहाल जनपद में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.