After Header-1

एम्स चिकित्सकों की निगरानी में पूर्व सीएम खंडूरी

ऋषिकेश । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी स्वास्थ्य ठीक नहीं था।

उन्हें एमएच देहरादून ले जाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। उसके बाद आज सुबह फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है और डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर दिया है।

फिलहाल उनका उपचार जारी है। कुशल डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। एम्स चिकित्सकों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी बृहस्पतिवार को अपने पुत्र के साथ रूटीन चैकअप के लिए एम्स ऋषिकेश आए।

जहां उन्होंने चिकित्सकों से अपने नियमित स्वास्थ्य की जांच कराई और परामर्श लिया। खबर लिखने तक उनकी जांचें चल रही थी। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि सामान्य जांच से यह पाया गया कि जनरल साहब का स्वास्थ्य ठीक है, मगर एडवांस जांचों की रिपोर्ट आने तक उन्हें अस्पताल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.