After Header-1

 आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केजरीवाल ने दी देशवासियों को  शुभकामनाएं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राजधानी और देशवासियों को 76 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, राजधानी एवं सभी देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

इस गौरवशाली अवसर पर आइए हम सब देशवासी ये प्रण लें कि अपने महान भारत के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी है, हर व्यक्ति को अच्छा इलाज देना है, युवाओं को रोज़गार देना है, भारत को नम्बर-1 देश बनाना है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ देश की प्राकृतिक छवि को दर्शाने वाला वीडियो भी साझा किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.