After Header-1

सरकार के नये-नये नियमों के खिलाफ मुखर हुए विक्रेता

अल्मोड़ा।  सरकार के नये-नये नियमों के खिलाफ सस्ता गल्ला विक्रेता मुखर हो गए हैं। शनिवार को अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर परिसर में बैठक के बाद 20 और विक्रेताओं ने अपना सामूहिक त्याग पत्र दिया।

वहीं बीते दिनों सौ से अधिक विक्रेता ने त्यागपत्र दिया था। विक्रेताओं ने चेतावनी दी की जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक व त्याग पत्र वापस नहीं लेंगे।

शनिवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक हुई। इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से जो विक्रेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसको सहन नहीं किया जाएगा।कहा कि जल्द ही अन्य विक्रेता भी अपना सामूहिक त्यागपत्र देंगे। उन्होंने जल्द मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.