UKSSSC  पेपर लीक मामले में तनुज शर्मा गिरफ्तार

UKSSSC  पेपर लीक मामले में एसटीएफ एसटीएफ ने देहरादून के रायपुर चौक से तनुज शर्मा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। तनुज उत्तरकाशी के नैटवाड़ में राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात है। तनुज की पेपर लीक मामले में अहम भूमिका रही है। तनुज सीधे तौर पर नकल माफिया से जुड़ा हुआ है।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक नकल माफिया उत्तर प्रदेश में जो इस पूरे पेपर लीक का मास्टर माइंड है और तनुज से सीधे संपर्क में है। एसटीएफ को इस पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड का सुराग मिल चुका है और उसे अरेस्ट करने के लिए यूपी के लिए टीमें रवाना हो चुकी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.