पार्टी बदलने वालों के लिए मार्गदर्शक हैं नीतीश कुमार:हिमंत बिस्वा

नयी दिल्ली। एनडीए का साथ छोड़ने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा हमला किया । सरमा ने कहा कि आप कैसे गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे। वह अप्रत्याशित है। हमने राजनीतिक दल भी बदला है लेकिन हम उनकी तरह नहीं बदलते हैं। हर छह महीने में पार्टी बदलने की चाहत रखने वालों के लिए वह ‘मार्गदर्शक’ हैं।

ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बताया

वहीं दूसरी तरफ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साल 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (भाजपा) उन्हें जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बताते हुए कहा कि वो भाजपा के एजेंट बनकर जदयू में आए। आपने (भाजपा) गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हम आयकर, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.