दिल्ली में बढ़ा कोरोना ,मास्क अनिवार्य, नहीं तो 500 का जुर्माना

नयी दिल्ली।  दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।  शहर के सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर पकड़े जाने की स्थिति में 500 रुपये का जुर्माना भी देना होगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबित दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया। उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

अधिसूचना के इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,146 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 17.83 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में 180 दिन के बाद कोविड-19 के कारण इतने मरीजों की मौत हुई है।

इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली में कोविड-19 के कारण 12 मरीजों की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है। दिल्ली में 5,549 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

Leave a Reply